AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें।

पट्रोल पंप लुट में सीआईए स्टाफ जींद को मिली बडी कामयाबी, तीन आरोपी गिरफ्तार 315 बोर की 3 देशी पिस्तौल व 4 जिन्दा रौंद बरामद आरोपियों पर दर्ज हैं अन्य धाराओं के तहत कई मुकदमें

 abslm 19/10/2021 एस• के• मित्तल : 

सीआईए स्टाफ जींद को पेट्रोल पंप पर लूट के मामले में 3 आरोपियों को गिरफतार करने में बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि बीड बडावन के गौरव ने टी-प्वांइट चौकी हांसी रोड जींद में शिकायत देकर बताया था कि वह भिवानी रोड बाइपास जींद पर बने पट्रोल पंप अनंत फ्युल को संभालता है दिनांक 14 अक्टूबर को रात के समय मोटरसाइकिल पर सवार 6 युवक जिन्होंने अपना मुंह ढका हुआ था आए और उनमें से 3 के पास असला था जो ऑफिस में घुसकर सैल्समैन से 42 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। जिस पर थाना सदर जींद में लुट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले पर कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ ने इंचार्ज निरीक्षक अनुप सिंह के कुशल नेतृत्व में 3 आरोपियों दीपक उर्फ बनिया वासी खेम नगर भिवानी रोड जींद, मक्खन वासी धरोधी व शिवा वासी रोहतक को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 3 देशी पिस्तौल 315 बोर व 4 जिंदा रौंद 315 बोर बरामद किए हैं। 

#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जींद, नीतीश अग्रवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दीपक उर्फ बनिया वासी खेम नगर भिवानी रोड जींद के कब्जा से 1 पिस्तोल देशी 315 बोर, 1 रौंद जिन्दा 315 बोर, आरोपी मक्खन वासी धरौंधी के कब्जा से 1 पिस्तोल देशी 315 बोर, 1 रौंद जिन्दा 315 बोर व आरोपी शिवा उर्फ मौंटी वासी पहाडा मोहल्ला रोहतक के कब्जा से एक देशी पिस्तोल 315 बोर व 2 जिन्दा रौंद 315 बोर बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को इक्कस मोड़ से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर पहले भी अन्य कई धाराओं के तहत मुकदमें दर्ज हैं। आरोपियों को कोर्ट में केस किया जाएगा। 

फोटो कैप्शन 1.: सीआईए टीम के साथ गिरफ्तार तीनों आरोपी

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है