abslm 19/10/2021 एस• के• मित्तल :
साइबर ठगी से अपने बच्चों को बचाने के लिए माता-पिता अभिभावकों को भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इसी कड़ी में जींद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में आज अभिभावकों के लिए सुरक्षा संबंधी सुझाव बताए गए हैं।क्या करें-
1.सुरक्षित ब्राउजिंग और कम्प्यूटर उपयोग के बारे में अपने बच्चों के साथ खुली बातचीत करें।
2.यह सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे अगर आपको अपनी किसी समस्या के बारे में बतायें तो उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
3.अपने बच्चों को यह समझाएं कि सारे सोशल नेटवर्किंग प्रोफाइल निजी हो।
4.कम्प्यूटर को हमेशा खुले स्थान पर रखें एवं यह नियम बनायें कि जब भी बच्चे ऑनलाइन हो तो दरवाजा हमेशा खुला हो।
5.अपने बच्चों के फेसबुक, व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया पर ऑनलाइन गतिविधियों पर ध्यान दें एवं अचानक बदलें व्यवहार आदि पर नजर रखें।
6.खुद भी सोशल मीडिया सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त करें एवं बच्चों के साथ खुली चर्चा करें।
7.यदि आपको अपने बच्चे में किसी भी प्रकार का अनुचित बदलाव प्रतीत होता है तो जल्द से जल्द पुलिस से संपर्क करें।
8.अपने बच्चों को उन साईटों से तुरंत बाहर निकलने की सलाह दें जिसमें वे अपने आप को असहज या चिंतित महसुस करते हैं।
#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं...
क्या न करें-
1.अपने बच्चों को उन सोशल मीडिया में अकाउंट न बनाने दें जिसमें उम्र सीमा निर्धारित की गई हो एवं जिसके लिए वे योग्य न हो।
2.अपने बच्चों को स्नैपचैट जैसे एप जो तुंरत पोस्ट हटा देते हैं, का उपयोग करने की अनुमति न दें।
3.छोटे बच्चों को अनावयश्यक रुप से बिना अपनी निगरानी के गुगल ब्राउज करने की अनुमति न दें।
4.बच्चों द्वारा घर पर उपयोग किए जाने वाले कम्प्यूटर पर व्यक्तिगत निगरानी सुनिश्चित करें तथा केवल किसी सुरक्षित सर्च इंजन या अन्य ऐसे उपकरण के हवाले न छोडें।
फोटो कैप्शन 2.: साइबर सुरक्षा संबंधी सुझाव


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है