abslm 19/10/2021 एस• के• मित्तल :
सफीदों पुलिस ने गुमशुदगी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में आदर्श कालोनी सफीदों निवासी सोहन लाल ने कहा कि उसका भाई सुबह साढ़े 5 बजे से लापता है। वह घर से घूमने के लिए निकला था लेकिन उसके बाद घर पर लौटकर नहीं आया। उन्होंने अपने स्तर पर उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं दूसरी शिकायत में गांव रत्ताखेड़ा निवासी सुमित कुमार ने कहा कि मेरे पिता राममेहर घर से करीब 4 बजे अपनी गाड़ी में घर से जीन्द के लिए कहकर गए थे। वे ना तो जीन्द पहुंचे और ना ही घर पर वापिस आए। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी के मामले दर्ज कर लिए हैं।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है