abslm 19/10/2021 एस• के• मित्तल :
सफीदों पुलिस ने बहला-फुसलाकर दो युवतियों को भगा ले जाने का मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 11 निवासी एक व्यक्ति ने कहा कि 16 अक्तुबर की दोपहर को मेरी लड़की व पोती को उनके घर के पास स्थित एक डेयरी में काम करने वाले नौकर बहला-फुसलाकर ले गए हैं। दोनों लड़कियां अपने साथ घर से 17000 रूपए नकद व अन्य कागजात भी साथ लेकर गईं हैं। उसने आरोप लगाया कि भगाकर ले जाने वाले बिहार निवासी विजय व साजन सिंह हैं। दोनों पहले से ही शादीशुदा व बाल-बच्चों वाले हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है