AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें।

मलेरिया, डेंगू व चिकिनगुनिया की रोकथाम के लिए सावधानियां बरतने हेतु उपायुक्त नरेश नरवाल ने नागरिकों से किया आह्वान कहा : जिलावासी स्वास्थ्य पर दें विशेष ध्यान

 abslm 18/10/2021एस• के• मित्तल : 


जींद, उपायुक्त नरेश नरवाल ने नागरिकों का आह्वान किया है कि हर व्यक्ति स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और व्यक्ति शरीर में होने वाले बीमारियों से बचाव करें। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारी जिले में न फैलने पाएं, इसके लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि जिला में कोविड-19 जैसी जानलेवा बीमारी के साथ-साथ मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया के खात्मे को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से गंभीर एवं प्रयासरत है, फिर भी सतर्कता जरूरी है। उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि जिला में ब्रीडिंग चेकर, फील्ड वर्कर द्वारा घर-घर जाकर मलेरिया उन्मूलन संबंधी मच्छर के लार्वा की ब्रीडिंग की जांच का कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में फॉगिंग का कार्य तेज गति से करवाएं। उन्होंने पंचायत विभाग को भी पहले से निर्देश दिया कि वे गांवों में मलेरिया से जागरूकता बारे तथा फोगिंग का कार्य करवाएं। उन्होंने कहा कि गांवों में तालाबों व जोहड़ो में गम्बुजिया मछली भी छोडी जाएं जो मच्छरों को पनपने नहीं देती। उन्होंने निर्देश दिए कि मलेरिया उन्मूलन की सभी टीम ठहरे हुए पानी में काला तेल व टेमिफोस की दवाई का छिड़काव करें, जिससे मच्छर का लारवा खत्म हो सके और जानलेवा बीमारी फैलाने वाले मच्छरों की उत्पत्ति पर पूर्ण रूप से रोक लग सके। एक जगह पर पानी को एकत्रित न होने दें। उन्होंने बताया कि मच्छर ठहरे (एकत्रित) हुए पानी मे अंडे देते हैं, जिससे मलेरिया व डेंगू की बीमारी फैलाने वाले मच्छरों की बढ़ोतरी तेजी से होती है। 

#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 
उपायुक्त नरेश नरवाल ने कहा कि सभी लोग सप्ताह में एक दिन ड्राई-डे के रूप में मनाएं। इस दिन घर के सभी कूलर व पानी की टंकियों को अच्छी तरह से कपड़े से रगडक़ऱ साफ कर लें। फ्रिज की ट्रे का पानी जो बिजली जाने के बाद फ्रिज की बर्फ के पिघलने से ट्रे में एकत्रित होता है, उसको जरूर साफ करें, क्योंकि फ्रिज की ट्रे के साफ पानी में डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर की उत्पत्ति होती है। घर मे प्रयोग किए जा रहे एसी के पानी को एकत्रित न होने दें। क्योंकि एसी के साफ एकत्रित पानी में भी डेंगू फैलाने वाले मच्छर पैदा होते हैं, जिस पानी को निकालना संभव न हो उसमें काला तेल या डीजल डाल सकते हैं, जिससे मच्छरों की उत्पत्ति न हो पाए। उन्होंने बताया कि कूलर, पुराने टायर, फूलदान, पानी एकत्रित होने वाले सभी बर्तनों इत्यादि को समय-समय पर चैक करें ताकि इनमें पानी खड़ा न हो और इसमें मच्छर पैदा न होने पाएं। उपायुक्त ने कहा कि नागरिक रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें ताकि मच्छर के काटने से बचा जा सके। 

फोटो कैप्शन 2 व 3.: उपायुक्त नरेश नरवाल 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है