ABSLM सिरसा,
sandeep sangwan |
10 दिसम्बर। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन सम्बद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक कमेटी की बैठक खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय डबवाली परिसर में प्रधान ओंकार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य वक्ता के तौर पर जिला कमेटी सदस्य त्रिलोक चंद नागोकी व अमरजीत बराड ने कहा कि शिक्षा विभाग व सरकार फील्ड मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मियों का लगातार शोषण कर रहा है। क्लर्क का वेतन 35400, पुरानी पेंशन व ऑनलाईन ट्रान्सफर में दूर दराज बदले कर्मियों के समायोजन की मांंग को लेकर राज्यभर में 12 दिसम्बर को डीसी दफ्तरों पर हल्ला बोल व 26 दिसम्बर को शिक्षामंत्री निवास यमुना नगर में करेंगे प्रदर्शन। भाजपा सरकार ने 25 अगस्त 2014 मंत्रीमण्डल के फैसले को होल्ड पर रखकर पिछले 5 सालों से क्लर्क को पे-मेट्रिक्स लेवल-6 में वेतन 35400 से वंचित कर रखा है जो कि मिनिस्ट्रीयल स्टाफ के साथ बहुत बड़ा धोखा है। सरकार के साथ ही शिक्षा विभाग भी फील्ड मिनिस्ट्रीयल स्टाफ के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। वरिष्ठता सूची को 2015 के बाद अपडेट नहीं किया गया। सहायक के पद पर आधी अधूरी पदोन्नति लिस्ट जारी की गई और उसमें भी स्टेशन अलॉट करते समय सैंकड़ों पोस्टों को कैप्ट कर लिया गया। इससे पहले भी ऑनलाईन ट्रान्सफर पॉलिसी में मिडल स्कूलों की पोस्ट को कैप्ट कर सैंकड़ों कर्मियों को दूर दराज बदला गया था एक साल बीत जाने के बाद भी अब तक समायोजन नहीं हुआ। ब्लॉक प्रधान ओंमकार सिंह, उप प्रधान कैलाश शर्मा ने कहा कि सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 12 दिसम्बर को जिला मुख्यालयों पर होने वाले प्रदर्शनों में हेमसा के सभी कार्यकर्ता बढ़चढक़र भाग लेंगे वहीं विभागीय समस्याओं को लेकर 26 दिसम्बर को यमुनानगर में शिक्षामंत्री निवास पर प्रदर्शन किया जायेगा।इस अवसर पर सतनाम सिंह, दिनेश बिश्रोई, मनोज शर्मा, सुनील दत्त, राम स्वरूप, सतपाल सिंह, बलबीर कुम्हारिया, ओम प्रकाश, संजीव, बाबू लाल महता, अमन पाल कौर, सतीश अरोड़ा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है