ABSLM 10/12/2021 एस• के• मित्तल
सफीदों, गुरु नानक संघ सेवा समिति एवं पंडित सूरजभान आशरी सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में नगर के महाराजा अग्रसेन चौक पर शुक्रवार को हेलमेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्यामलाल पाजू ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी ने शिरकत की। वहीं विशिष्टातिथि के रूप में स्माईल फाऊंडेशन की अध्यक्ष सुनीता सिवाच, बार एसोसिएशन सफीदों के प्रधान मंजीतपाल बैरागी, अग्रवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष प्रवीण मित्तल, वरिष्ठ पत्रकार महाबीर मित्तल व जोगिंद्र बीरवाल ने शिरकत की। समारोह में भक्ति योग आश्रम के संचालक डा. शंकरानंद सरस्वती महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस मौके पर सड़क पर बिना हेलमेट पहने निकल रहे करीब 100 दुपहिया वाहन चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनाए गए तथा उन्हे भविष्य में भी दुपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया।
#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं...
अपने संबोधन में मुख्यातिथि जेजेपी जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी ने कहा कि हमें केवल पुलिस के डर या भय से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करना चाहिए, सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने बताया कि सफीदों क्षेत्र में हेलमेट ना पहनने के कारण कई नौजवान या तो काल का ग्रास बन चुके हैं या बुरी तरह से घायल हुए हैं। जरा सी लापरवाही दोपहिया वाहन चालकों पर भारी पड़ रही है। कोई भी यदि बाइक या स्कूटी लेकर घर से निकले तो हेलमेट जरूर पहने। आसपास के लोगों को बताएं हेलमेट कितना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हेलमेट प्रयोग से जीवन को बचाया जा सकता है। यह जरूरी है कि व्यक्ति खुद ही आगे आकर उदाहरण प्रस्तुत करें। यदि किसी नवयुवक की जान किसी हादसे में चली जाती है तो उसकी भरपाई जिंदगी भर भी नहीं हो पाती। हर इंसान का जीवन अनमोल है, इसकी कीमत समझें और सुरक्षित होकर सड़क पर चलें।
फोटो कैप्शन 3.: मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी को सम्मानित करते हुए आयोजक संस्था के पदाधिकारी।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है