AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

भाजपा महिला मोर्चा ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत व 12 अन्य उच्चाधिकारियों को दी श्रद्धांजलि

 abslm 09/12/2021 एस• के• मित्तल

  

सफीदों, सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत सेना के 12 अन्य उच्चाधिकारियों के हैलीकाप्टर क्रैस में आकस्मिक निधन को लेकर जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं व नेताओं ने भारत मां के वीर सपूतों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन धारण किया गया। 
#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 



इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता शर्मा, भाजपा नेता सोमदत्त शर्मा, अखिल गुप्ता, रमेश शर्मा, रवि थनई, सरोज भाटिया, मंजू गौतम, सरोज सैनी, योगिता भारद्वाज, रामरति वर्मा, विनोद, गीता, सोमवती शर्मा व सुदेश मौजूद थी। अपने संबोधन में नेताओं ने कहा कि इस घटना से पूरा राष्ट्र सदमे में है तथा पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 

फोटो कैप्शन 3.: मौन धारण करते हुए भाजपा नेता व कार्यकत्र्ता।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है