ABSLM 10/12/2021 एस• के• मित्तल
सफीदों : नगरपालिका के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी राकेश जैन ने बताया कि आगामी 14 दिसंबर मंगलवार को नगर की पुरानी अनाज मंडी स्थित पुरानी जैन स्थानक में छठे कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कैंप में कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन करवाने के लिए लोगों को अपने साथ आधार कार्ड लाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व इस प्रकार के 5 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है तथा सैंकड़़ों लोग इन कैंपों का लाभ उठा चुके हैं। #यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं...उन्होंने कहा कि हम सबकों कोरोना महामारी के प्रति किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि फिर कोरोना का एक नया वेरिएंट दस्तक देख् चुका है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इस कैंप का लाभ उठाते हुए अपना कोरोना वैक्सीनेशन अवश्य करवाए तथा अपने साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
फोटो कैप्शन 6.: पूर्व पालिका प्रधान राकेश जैन।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है