AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

बैंक कर्मचारी द्वारा बचत बैंक खाते से 46 लाख रुपए निकालने जांच को मिली हरी झंडी आरोपी की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज

ABSLM 10/12/2021  एस• के• मित्तल     


   

सफीदों :   उपमण्डल सफीदों के पिल्लुखेड़ा कस्बे की स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा मे एक बचत बैंक खाते से बैंक स्टाफ द्वारा ही 46 लाख रूपए फर्जी दस्तावेजात के सहारे निकाल लिए जाने के मामले मे सामने आया है कि इस घोटाले से जुड़े बैंक बचत खाता की खाताधारी सावित्री देवी सफीदों के होली मोहल्ला मे रहती थी। सावित्री अविवाहित थी और उसने शिक्षा विभाग में लंबे समय नौकरी की तथा वह यहां की खण्ड शिक्षा अधिकारी भी रही। उनके रिश्तेदार बताते हैं कि वर्ष 2008 मे उनकी मृत्यू सफीदों मे ही हुई। बैंक की पिल्लुखेड़ा शाखा के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने इस मामले की जांच के बाद पिछले महीने सफीदों शाखा के एक सहायक गौरव इंदोरा व पिल्लुखेड़ा शाखा के कैशियर सुशील कुमार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया था। 
#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 



हरियाणा पुलिस की हिसार रेंज की स्क्रूटिनी ब्रांच से हरी झंडी मिलने के बाद इस मामले की जांच उपनिरिक्षक चंद्रपाल सिंह ने शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी सुशील कुमार की अग्रिम जमानत की अर्जी अदालत ने रद्द कर दी है। चंद्रपाल सिंह ने बताया कि अदालत में दायर अर्जी मे आरोपी सुशील कुमार ने यह भी दलील दी थी कि ऐसी हेराफेरी करने को वह अकेला सक्षम नहीं था। बता दें कि सफीदों की सावित्री नाम की एक महिला का खाता यहां की स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा में था। खाताधारी महिला की वर्ष 2008 मे मौत के बाद मई 2019 मे उसका खाता फर्जी दस्तावेज तैयार कर सफीदों से पिल्लुखेड़ी की शाखा मे तबदील करा दिया गया। 

फोटो कैप्शन : 7.: स्टेट बैंक आफ इंडिया का लोगो 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है