AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

नागक्षेत्र सरोवर पर किया मंगल आरती व हनुमान चालीसा का पाठ

abslm  9/12/2021 एस• के• मित्तल 


सफीदों,  विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महाभारतकालीन ऐतिहासिक नागक्षेत्र सरोवर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ व मंगल आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर अग्रवाल वैश्य समाज की महिला अध्यक्ष सरोज गोयल, सदस्य पूनम सिंगला तथा कंचन फाउंडेशन की महिला अध्यक्ष हेमलता क्वात्रा भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस अवसर पर मौजूद विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों विशेषकर महिलाओं ने रामकरण कश्यप व होशियार शर्मा के नेतृत्व में हनुमान चालीसा, आरती व सुमधुर भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। विश्व हिंदू परिषद सफीदों नगर अध्यक्ष जयदेव माटा तथा वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल के अध्यक्ष यशपाल सूरी ने कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुजनों का अभिनंदन किया। वहीं प्रसाद की सेवा ममता भाटिया परिवार की ओर से दी गई। 

#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 



अपने संबोधन में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि हनुमान चालीसा सनातन परंपरा में पहली लिखी गई चालीसा है। हनुमान चालीसा मनुष्य को भीतरी शक्ति तो देती ही है साथ ही उनको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता भी दिलाती है। हनुमान चालीसा की शुरुआत से अंत तक सफलता व जीवन प्रबंधन के कई सूत्र छिपे हुए हैं। वहीं नगर मंत्री राजू वर्मा ने बताया कि जनता के सहयोग से हर मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं मंगल आरती का कार्यक्रम शहर व मंडी के प्रमुख मंदिरों तथा घरों में अलग-अलग से किया जाएगा। उन्होंने लोगों खासकर युवाओं से आह्वान किया कि वे ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस अवसर पर डा.अशोक सम्राट, दर्शन लाल मेहता, तीर्थराज गर्ग, योगी दीपक चौहान, अजीत वर्मा, महेंद्र शर्मा, हंसराज अनेजा, ओमप्रकाश जून, डॉक्टर सरकार, बंसीलाल धींगड़ा, अमरदीप, सतीश शर्मा, रिंकू जांगड़ा, संतोष भाटिया व प्रेमचंद तनेजा मौजूद थे। 

फोटो कैप्शन 6.: हनुमान चालीसा पाठ में मौजूद श्रद्धालुगण।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है