AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

जुलाना के बीडीपीओ कार्यालय में अंत्योदय ग्राम उत्थान मेले का शुभारंभ गरीब परिवारों को स्वयं का रोजगार स्थापित करवाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध: एसडीएम डॉ०वेद प्रकाश

 ABSLM 4/12/2021 एस• के• मित्तल  



जींद,  एसडीएम वेद प्रकाश ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर वर्ग के कल्याण हेतू अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी के मद्देनजर प्रदेश में हर परिवार का डाटा परिवार पहचान पत्र में संकलित किया गया और 1 लाख 8० रुपये से कम आय के परिवार के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजना क्रियान्वित की और अब खंड वाईज अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जोकि गरीब परिवारों के उत्थान के लिए काफी फायदेमंद होगी। एसडीएम डा० वेद प्रकाश ने चयनित पात्र परिवारों के उत्थान हेतू अंत्योदय ग्राम उत्थान मेले का शुभारंभ करने उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों का बारिकी से निरीक्षण किया और फीडबैक ली। उन्होंने कहा कि इन मेलों के माध्यम से परिवार का सदस्य रूचि और क्षमता अनुसार कार्य करके अपनी आय में वृद्धि करें, ताकि कोई भी परिवार गरीब नही रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भी यही सोच है कि गरीब परिवारों का भला हो और वे अच्छी आय करके अपने परिवार का सही से पालन-पोषण कर सके। 


#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 
इन मेलों में विभिन्न विभागों के साथ-साथ बैंकों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। इस योजना में सबसे पहले परिवार के सदस्य की काउंसलिंग की जाती है और जो भी वह कार्य करने का निर्णय लेता है विभाग द्वारा पूर्णत सहायता की जाती है। यदि उन्हें बैंक से लोन चाहिए तो वह सुविधा भी इस मेले में की गई है और पात्र व्यक्ति को लाभ प्रदान किया जाता है। ऐसे परिवारों को इन मेलों का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को कहा कि मेले में आए हर व्यक्ति के साथ अच्छा व्यवहार हो और सकारात्मक सोच के साथ सहयोग करें। यदि किसी भी विभाग को किसी भी प्र्रकार की समस्या है तो वह मेरे संज्ञान में जरूर लाएं। उन समस्याओं के समाधान के लिए भरपूर प्रयास किया जाएगा। 

इस मौके पर सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद थे। 
एसडीएम ने बताया कि मेले में विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं के जानकारी हेतु  कई स्टॉल लगाए गए तथा ऋण की सुविधा के लिए बैंकों के स्टॉल भी लगे हुए है । मेले में पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, बैनर, ध्वनि व्यवस्था कर गई। इसके अतिरिक्त मेले में परामर्श डैस्क भी लगाया गया है जिस पर बैठे कर्मचारी लाभार्थियों को योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा रहे है। 
#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 

फोटो कैप्शन 2.: मेले के दौरान उपस्थित लोग 



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है