AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर खिलाडियों द्वारा साइकिल रैली आयोजित

ABSLM 4/12/2021 एस• के• मित्तल 



जींद,  डॉ० वेद प्रकाश उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जींद द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर खिलाडियों द्वारा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कि किस प्रकार से अनेकों अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए अपनी जान देश के नाम कुर्बान की और किस प्रकार से इस को प्राप्त करने में हमें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में उपस्थित खिलाडिय़ों को समाज में फैली समाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। 


#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 

https://youtu.be/avgy8BkW__M  

उन्होंने बताया कि अगर आप अच्छे खिलाड़ी हैं तो आप को निरंतर जुनून के साथ प्रयासरत होना चाहिए और इसके साथ साथ पढ़ाई पर भी आपने ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर खेल विभाग के सभी प्रशिक्षकों द्वारा माननीय मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत किया। इस अवसर पर वाईसीओ ईश्वर आसरी, मीनाक्षी देवी कुश्ती प्रशिक्षिका, रामपाल कबड्डी कोच सतीश कुमार , राकेश कुमार फुटबॉल कोच, प्रमोद कुमार क्रिकेट कोच व खेल कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। 


फोटो कैप्शन 1.: साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मुख्य अतिथि 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है