AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

टी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया आनंद उत्सव आयोजित

abslm 24/12/2021 एस• के• मित्तल         

सफीदों,  भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को नगर में आनंद उत्सव का आयोजन किया। इस आनंद उत्सव की अध्यक्षता मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता शर्मा ने की। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष कविता शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की बेजोड़ सफलता को देखते हुए स्कूल व कॉलेज स्तर पर बेटियों को सम्मान देने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत महिला मोर्चा की टीम जिले में स्कूलों व कॉलेजों में जाकर बेटियों को उन्हे समाज का महत्वपूर्ण अंग होने का अहसास करवाएंगी। कविता शर्मा ने कहा कि आज के दौर में बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। सरकार व प्रशासप के सहयोग से जिला जींद में लिंगानुपात में आशा से भी कहीं अधिक सुधार हुआ है, जिसके लिए जिला की मातृशक्ति बधाई की पात्र है। 



#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 
सरकार के द्वारा शादी के लिए बेटी की उम्र 21 वर्ष करने के लिए जो पहल की गई है वह सराहनीय है। इस फैसले से बेटियों को भी अब अपना जीवन संवारने के लिए अधिक समय मिलेगा और वह एक सही उम्र में विवाह करके अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी को भी अच्छे से निभा पाएंगी। इस मौके पर जिला प्रभारी राजवंती, सरोज भाटिया, गीता देवी, मंजू गौतम, सुशीला भारद्वाज, रामरति वर्मा, विनोद बाला, गीता रानी, सुदेश, आशु व सोमवती शर्मा मौजूद थीं। 

फोटो कैप्शन 4.: आनंद उत्सव मनाती हुई भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है