abslm 3/12/2021 एस• के• मित्तल
जींद, दिव्यांग में प्रतिभा की कमी नहीं होती, अवसर मिलते ही वो साबित कर देते है। ये बात जिला समाज कल्याण अधिकारी सरोज देवी ने कही। वे शुक्रवार को अंतररास्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर अमर ज्योति फाउंडेशन द्वारा संचालित विशेष स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रही थी। श्रीमती सरोज देवी ने कहा कि दिव्यांगों के पांव जरूर लडख़ड़ाते हैं लेकिन हौसले बहुत मजबूत होते हैं। दिव्यांगजनों के विकास के लिए समाज में चेतना और संवेदना का जागृत होना बहुत जरूरी है। आमजन में दिव्यांगों के प्रति सहानुभूति नहीं सहयोग व समानता का भाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले समाज के कई पूर्वाग्रह दिव्यांगों को आगे बढऩे से रोकते थे। वैश्विक स्तर पर दिव्यांगजनों को समान अधिकार देने की शुरूआत की गई तो हमारे देश में भी समानता का अधिकार मिलना शुरू हुआ। इसके बाद कई दिव्यांगों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर खेल-कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेकर देश का परचम लहराया है। हमें इनको समाज की मुख्यधारा से जोडऩा होगा। उनकी सहायता और नैतिकता को बढ़ाने के लिये साथ ही साथ दिव्यांगजनों के लिये बराबरी के अधिकारों को सक्रियता से प्रसारित करने के लिये उत्सव के लिये पूरी दुनिया से लोग उत्साहपूर्वक योगदान देते हैं।
#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं...
विश्व दिव्यांग दिवस को मनाने का लक्ष्य दिव्यांग जनों के अक्षमता के मुद्दे की ओर लोगों की जागरुकता और समझ को बढ़ाना है। समाज में उनके आत्म-सम्मान, लोक-कल्याण और सुरक्षा की प्राप्ति के लिये दिव्यांगजनों की सहायता करना है। समाज में उनकी भूमिका को बढ़ावा देना, बराबरी का मौका प्रदान कराना, उचित पुनर्सुधार के साथ उन्हें सहायता देना। उनके स्वास्थ्य, सेहत, शिक्षा और सामाजिक प्रतिष्ठा पर ध्यान केन्द्रित करना है। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सरोज देवी ने दिव्यांग बच्चों को फल लड्डू पैन पेंसिल आदि सामान भी वितरित किया। इस अवसर पर स्कूल में रेस, कुर्सी दौड, रंगोली प्रतियोगिताओ का आयोजन भी किया गया। रेस में पूजा प्रथम और पिंकी दूसरे स्थान पर रही। इस कार्यक्रम में अन्वेषक सत्यवान दांगी, अमर ज्योति फांउडेशन के संचालक रोहतास सिंह सहित स्कूल के सभी शिक्षक उपसिथत रहे।
फोटो कैप्शन 5.: प्रतिभागी को सम्मानित करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी सरोज देवी


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है