abslm 3/12/2021 एस• के• मित्तल
जींद, ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंच कायम करके ना सिर्फ शिक्षा के महत्व, सामाजिक मूल्यों और नैतिक विकास के साथ- साथ खेलों के महत्व और मानव जीवन की जरूरतों पर विकास ध्यान केंद्रित करते हुए हरियाणा राज्य बालकल्याण परिषद ने खुद बच्चों, उनके माता पिता और शिक्षकों से मुलाकात के लिए एक कदम आगे तक बढ़ाया है। स्वयं उनके दरवाजे तक पहुंच कर बच्चों के भावनात्मक और बौद्धिक विकास पर ध्यान केंद्रित करने की विभिन्न कार्य योजनाएं तैयार कर रहे हैं । उक्त बातें अपने संबोधन में सफीदों क्षेत्र के गांव बागड़ू कलां में खेल एकेडमी के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रवीण अत्री, मानद महासचिव, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद ने कहीं। राज्य बाल कल्याण परिषद ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रमों की कड़ी में प्रवीण अत्री ने
मानव जीवन में गीता की शिक्षा का महत्व विषय को लेकर हस्ताक्षर संदेश अभियान की शुरुआत की। प्रवीण अत्री ने हस्ताक्षर करते व बच्चों से रूबरू चर्चा करते हुए कि उन्होंने कहा की विश्व के सबसे पुराने मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता की भूमिका भगवान श्री कृष्ण ने निभानी शुरू की थी और बच्चों के मनोवैज्ञानिक विकास के महत्व को समझते हुए शिक्षण संस्थानों में ऐसे केंद्रों की स्थापना के लिए हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद तत्पर है तथा परियोजना के संबंधित राज्य नोडल अधिकारी, अनिल मलिक एवं विभिन्न परामर्शदाता सशक्त भूमिका निभा रहे हैं।
#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं...
मनोवैज्ञानिक केंद्रों के माध्यम से बच्चों को उनके बौद्धिक और भावनात्मक विकास में मदद पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम में विशेष तौर से उपस्थित राज्य नोडल अधिकारी अनिल मलिक ने बच्चों को भावनात्मक और बौद्धिक विकास के लिए निरंतर उन्हें वातावरण के प्रति जागरूक रहने तथा मन में उत्पन्न विभिन्न सवालों के जवाब हासिल करने का हौसला जुटाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि प्रवीण अत्री ने जिला बाल कल्याण परिषद की तरफ से बच्चों को खेलों के प्रति अथक व भरसक तैयारियां तथा उनकी जरूरतों के मद्देनजर प्रोत्साहन राशि के तौर पर 7100/- रुपए नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेल अकैडमी को देने की घोषणा की तथा कबड्डी खेल के लोगों की टीशर्ट भी जारी की। कार्यक्रम में विशेष जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल सिंगला, स्कूल प्राचार्य उमा वर्मा, प्रबंधन समिति से महिपाल, यशपाल चहल, सोनू मलिक व परामर्शदाता नीरज कुमार की विशेष उपस्थिति
रही।
फोटो कैप्शन 4.: खेल एकेडमी के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रवीण अत्री


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है