AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस गांव कारखाना में महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हरियाणा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध: विजयपाल सिंह

ABSLM 8/03/2022  एस• के• मित्तल         

सफीदों,    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उपमंडल के गांव कारखाना में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बतौर अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह, जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर व मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर प्रदेश सचिव महिला मोर्चा राजवंती पांचाल, मंडलाध्यक्ष रामरती वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरोज भाटिया, गीता सैनी, विनोद कुमारी, बबीता रानी, रीना देवी, बलवंत पांचाल व सुदेश देवी मौजूद रहीं। इस मौके पर अनेक महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर दौड़, मटका दौड़, रस्साकस्सी समेत अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अपने संबोधन में मुख्यातिथि एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी व राज्य की मनोहर लाल सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है तथा महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं तथा बजट में अनेक घोषणाएं भी की हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए सुषमा स्वराज पुरस्कार की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराट्रीय स्तर पर महिलाओं को उनके महत्वपूर्ण योगदान या उपलब्धियों के लिए दिया जाएगा। 

यह भी देखें:-

महिला दिवस के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी विश्वविद्यालय सफीदों सैंटर क्या कर रहा… देखिए लाइव… 
सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपये की राशि के साथ एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को उद्यमी बनने में सहायता देने के लिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू करने की घोषणा भी की। इसके अलावा जिन परिवारों की वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम है, उन परिवारों की महिलाओं को कारोबार शुरू करने के लिए तीन लाख रुपये तक सस्ता कर्ज दिया जाएगा। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

फोटो कैप्शन 2.: महिलाओं को सम्मानित करते हुए एडवोकेट विजयपाल सिंह।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है