AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

भाजपा का कार्यकर्ता संगठन को सदैव मजबूती देता है - रविंद्र राजू नगरपालिका चुनावों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

ABSLM 8/3/2022 एस• के• मित्तल    

     


सफीदों,    जल्द भविष्य में होने वाले नगरपालिका चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी सफीदों की एक  बैठक नगर के जेसीज भवन में हुई। इस बैठक में संगठन महामंत्री रविंद्र राजू व जिला प्रभारी मुकेश गौड़ ने विशेष रूप से शिरकत की। इसके अलावा बैठक में जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर, नगरपालिका चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार, पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, पूर्व विधायक कली राम पटवारी, पूर्व विधायक जसबीर देशवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता कर्मबीर सैनी, मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा, सुरेश कौशिक, सोमदत्त शर्मा, सुशील बाल्याण, राजेन्द्र खरीनड़वा व कविता शर्मा मौजूद रहे। बैठक में इन चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से फीड़बैक लिया गया। बैठक में संगठन महामंत्री रविंद्र राजू ने बूथ समिति, त्रिदेव रचना व शक्ति केन्द्र प्रमुख तैयार करने पर जोर दिया तथा हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनना चाहिए। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है और इस दिवस को कार्यकर्ता भरपूर उत्साह के साथ मनाएं। 
यह भी देखें:-

महिला दिवस के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी विश्वविद्यालय सफीदों सैंटर क्या कर रहा… देखिए लाइव… 
जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने कहा कि जिले की सभी विधानसभाओं में बुथ स्तर तक समितियां बनाई जा चुकी हैं। संगठन जिस भी भाजपा कार्यकर्ता को प्रधानपद के लिए निशान देकर भेजेगा उसे जिताकर भेजा जाएगा। मण्डलाध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि सफीदों मण्डल में कुल 70 बूथ हैं जिसमें 20 बूथ नगर व 50 बूथ ग्रामीण क्षेत्र के हैं। सफीदों नगरपालिका में कुल 17 वार्ड हैं जिनमें 20 बूथों पर 5 शक्तिकेन्द्र बनाए गए हैं।

फोटो कैप्शन 1.: बैठक में मौजूद संगठन के पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता।  

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है