abslm 31/03/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने आगामी 3 अप्रैल को पुरानी अनाज मंडी में आयोजित होने वाली रैली को लेकर विधानसभा के गांव धर्मगढ़, मलिकपुर, रोहड़ व अफताबगढ़ का दौरा करके ग्रामीणों को न्यौता दिया। अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि यह रैली जिला जींद के विकास की एक नई इबारत लिखेगी। सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश व जिला के विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू कराई हैं और यह रैली सफीदों क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरा जिला के लिए अनेक सौगातें लेकर आएगी। उन्होंने बताया कि इस रैली को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की रैली को लेकर आमजन में उत्साह है। यहां होने वाली घोषणाओं को लेकर बेहद उत्सुकता है।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है