AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

10 माह से लापता महिला का सुराग नहीं

ABSLM 14/04/2022  एस• के• मित्तल 

सफीदों, शहर से 10 माह पूर्व अचानक लापता हो गई एक विवाहिता का कोई सुराग उसके परिजनों या पुलिस को हाथ नहीं लगा है। स्थानीय वार्ड 7 की चमेली ने उसकी पुत्रवधु, उसके बेटे सतीश की विधवा अनिता, के 9 जून 2021 को लापता होने की रिपोर्ट यहां सिटी थाना में दर्ज कराई थी। उपनिरीक्षक अमृतलाल इस मामले की जांच कर रहे हैं। लापता महिला के देवर संजीव ने शनिवार को बताया कि अनिता सतीश की मौत के बाद यहां कपड़ा बेचने का काम करती थी। उसने बताया कि उसके नाम उसके मायके रोहतक में लाखों की संपत्ति है और यहां के एक बैंक में उसके खाते में जमा विधवा पेंशन की 35 हजार रुपये की राशि भी निकाली नहीं गई है। संजीव का कहना है कि वह कहीं ठीकठाक होती तो अपने बैंक खाते से विधवा पेंशन की राशि जरूर निकालती। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक अमृतलाल ने बताया कि उसके परिजनों के कहे अनुसार कई जगह लापता महिला को तलाश किया गया लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है