AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

युवक से दो नाजायज पिस्तौल बरामद

ABSLM 14/04/2022 एस• के• मित्तल 

सफीदों, सफीदों की सीआईए पुलिस ने इस इलाके के कारखाना गांव के समीप एक युवक से दो नाजायज पिस्तौल बरामद किए हैं। इस संदर्भ में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाट गांव के प्रदीप से एक नाजायज देसी पिस्तौल 12 बोर व एक नाजायज पिस्तौल 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं। सीआईए से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कारखाना के बस स्टॉप के पास एक युवक के पास नाजायज हथियार हैं। इस पर उसे दबोच लिया गया। उसके खिलाफ सफीदों पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है