ABSLM 21/06/2022 एस• के • मित्तल
सफीदों, हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के तत्वाधान में उपमंडल स्तरीय 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस नगर की नई अनाज मंडी में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम सत्यवान मान ने शिरकत की। इस मौके पर जज अजय कुमार, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, पूर्व विधायक जसबीर देशवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा आयुष विभाग से मनीष कुमार वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के डा. संदीप कुमार व कार्यकारी बीईओ दलबीर सिंह मलिक विशेष रूप से मौजूद थे।
अपने संबोधन में एसडीएम सत्यवान मान ने कहा कि हर रोज अपने आंगन, बाग-बगीचों तथा चौपालों में योग करें। अगर हमने स्वस्थ रहना है, तो हर रोज योग करना होगा। उन्होंने कहा कि शरीर में शिथर शक्ति बनाए रखने वाले पदार्थ जैसे दूध, दही एवं मौसम व ऋतु के अनुसार फल और सब्जियां खानी चाहिए। स्वस्थ शरीर में ही आत्मा का निवास होता है। सत्यवान मान ने बताया कि योगा एक खेल ही नहीं अपितु एक कल्चर है। इसमें किसी धर्म का कोई लेनादेना नहीं है। योग एक जीवन पद्धति है। योग करने से हमें अच्छी सेहत मिलती है तथा तनावमुक्त बनाए रखता है। नियमित योग करना दवाओं का एक विकल्प है। योग करने से संपूर्ण मानवता का भला हो सकता है। आज पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग प्राचीन भारतीय विरासत का एक हिस्सा है। यह मानवता के लिए भारत का उपहार स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है।
फोटो कैप्शन 3.: योग करते हुए एसडीएम सत्यवान मान व अन्य अतिथिगण।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है