AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

योग इंसान को उसकी आत्मा से जोड़ता है: वीना भाटिया ओम योगा ग्रुप ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

 ABSLM 21/6/2022  एस• के • मित्तल 

                            

सफीदों,ओम योगा ग्रुप ने नगर की जाट धर्मशाला में 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया। संस्था की अध्यक्षा वं योगा ट्रेनर वीना भाटिया ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 इस मौके पर क्षेत्रभर से आईं सैंकड़ों महिलाओं ने शिरकत की। योगा ट्रेनर वीना भाटिया ने महिलाओं को योगा क्रियाएं करवाईं तथा उन्हे योगा के महत्व से अवगत करवाया। अपने संबोधन में वीना भाटिया ने कहा कि योग जीवन का वह दर्शन है, जो इंसान को उसकी आत्मा से जोड़ता है। योग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने में कारगर है। 

योग को अपनाकर हम सभी स्वस्थ व निरोग रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस का महत्व तभी सार्थक होगा जब हम इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाएंगे और नियमित रूप से योग करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 
फोटो कैप्शन 1.: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एकत्रित महिलाएं।
फोटो कैप्शन 2.: योगा क्रियाएं करती हुई महिलाएं।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है