AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

पाजू खुर्द से 20 बकरियां चोरी, मामला दर्ज

abslm 27/7/2022 एस• के • मित्तल 

सफीदों,      उपमंडल के गांव पाजू खुर्द से अज्ञात चोरों ने 20 बकरियां चोरी कर ली। इस संबंध में सफीदों पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गांव पाजू खुर्द निवासी जगत सिंह ने कहा कि उसने अपने पास करीब 40-45 बकरियां पाली हुई हैं जिनमें से 20 बकरियां रात को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिनको हमने अपने तौर पर हर जगह काफी तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादस की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है