AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फतेहपुर प्रधानाचार्य प्रभारी श्री अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश के राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में माह अगस्त -2022 से प्रारम्भ प्रशिक्षण सत्र हेतु कोविड -19 महामारी तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन्स


abslm 27/7/2022


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फतेहपुर  प्रधानाचार्य प्रभारी श्री अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश के राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में माह अगस्त -2022 से प्रारम्भ प्रशिक्षण सत्र हेतु कोविड -19 महामारी तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन्स का पालन करते हुए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in को खोलना होगा, तथा उस पर बने हुए लिंक "Online Submission of Application for Admission for Session 2022-23 " for Government / Private ITI" पर क्लिक कर पहले अपना फार्म भरना होगा । अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन से पूर्व OTP से मोबाइल नम्बर पर सत्यापन कराना होगा । फार्म भरने के पश्चात उसे "Preview" वाले पृष्ठ पर अंकित "Proceed for payment" के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन भुगतान करना होगा । ऑनलाइन भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इन्टरनेट बैंकिंग / यू०पी०आई० के माध्यम से किया जा सकता है, जिस हेतु यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया व स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के पेमेन्ट गेटवे की सुविधा उपलब्ध रहेगी । आवेदन शुल्क का भुगतान होने पर अभ्यर्थी अपने फार्म का प्रिन्ट आउट ले सकेगा । ऑनलाइन आवेदन में सहायता हेतु विवरणी ई-फार्म में वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध है । अभ्यर्थी विवरणी को पूर्ण रूप से या आवश्यकता के अनुसार विवरणी का कोई भी भाग प्रिन्ट कर सकते हैं अथवा डाउनलोड कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दिनांक-07.072022 से 31.07.2022 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी । 

अभ्यर्थियों के प्रवेश हेतु पंजीकरण शुल्क :-

◆सामान्य/पिछड़ा वर्ग हेतु शुल्क रु० 250 /- ( रू0 दो सौ पचास मात्र) 

◆अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति हेतु शुल्क रु0 150 /- (रु० एक सौ पचास मात्र) 

विशेष- समस्त आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को निर्देशित किया जाता है कि वह प्रवेश फार्म भरते समय स्वय का मोबाइल नम्बर एवं स्वंय की ई-मेल आई०डी० से ही आवेदन करें, जिससे भविष्य में उनको कठिनाईयों का सामना न करना पड़े ।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है