AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

श्रद्धालुओं ने जयघोष करके दिया गुरूभक्ति का परिचय ऐतिहासिक नगरी सफीदों में 4 महीने बरसेगी संतों की असीम कृपा: एमपी जैन

                                                       चातुर्मास को लेकर जैन साध्वियों ने किया स्थानक में मंगल प्रवेश

 ABSLM 9/7/2022 एस• के• मित्तल  
 
सफीदों,नगर की एसएस जैन सभा स्थानक में चातुर्मास को लेकर शनिवार को जैन साध्वियों का मंगल प्रवेश हुआ। इस मंगल प्रवेश को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। परमपुज्य गुरुदेव सुदर्शन लाल महाराज की धर्म वाटिका के संघ संचालक पुज्य गुरुदेव नरेश मुनि महाराज की आज्ञानुवर्ती संधारा साधिका मंगलमूर्ति शान्त आत्मा शान्ति देवी महाराज की सुशिष्या दृढ संयमी महासाध्वी संघ आधार मंगल मूर्ति गुरुणी मईया लीलावती महाराज, शालिनी महाराज व स्मृति महाराज ठाणे-3 का मंगलमय पावन प्रवेश जैन स्थानक में हुआ। साध्वियां कल ही सफीदों शहर स्थित जैन स्थानक में पहुंच गई थी। शनिवार सुबह जैन साध्वियों को लेने के लिए असंख्य श्रद्धालुगण सफीदों शहर पहुंचे। श्रद्धालुओं के साथ जैन साध्वियां वहां से चली और सफीदों मंडी स्थित जैन स्थानक में पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने जयघोष करके अपनी गुरूभक्ति का परिचय दिया। एसएस जैन सभा सफीदों के प्रधान एडवोकेट एमपी जैन ने साध्वियों का जैन स्थानक में पहुंचने पर स्वागत किया तथा उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। प्रधान एडवोकेट एमपी जैन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सावन मास से कार्तिक मास तक संतो के चातुर्मास का विधान है।



इस चार महीनों में संत एक जगह पर रहकर अपने जप व तप के अनुष्ठान करते हैं तथा लोगों में धर्म भावना प्रकट करते हैं। एसएस जैन सभा सफीदों ने संतों के समक्ष सफीदों में चातर्मास करने की विनती की गई थी। उस विनती पर गुरूओं ने कृपा बरसाते हुए संघ आधार मंगल मूर्ति गुरुणी मईया लीलावती महाराज, शालिनी महाराज व स्मृति महाराज ठाणे-3 का मंगलमय पावन प्रवेश जैन स्थानक में हुआ है। इन चार महीनों के दौरान ऐतिहासिक नगरी सफीदों में संतों की असीम कृपा बरसेगी। हर रोज सुबह 8 बजे जैन स्थानक में संतों का प्रवचन होगा और दिनभर में जप-तप के कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा हर रोज पहुंचकर धर्म लाभ कमाएं।
 
फोटो कैप्शन 2.: पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएस जैन सभा के प्रधान एडवोकेट एमपी जैन।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है