abslm -24/7/2022 एस• के • मित्तल
सफीदों,सफीदों के पूर्व विधायक कलीराम पटवारी को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए गए हर घर तिरंगा अभियान का जिला जींद संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने की है। इस नियुक्ति के लिए पूर्व विधायक कलीराम पटवारी ने भाजपा संगठन, सरकार व जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर का धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशों पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 13 से 15 अगस्त तक पूरे भारत में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला जींद के 15 मंडलों पर 45 लोगों की टीम का गठन किया गया है। इस टीम में हर मंडल से एक संयोजक, एक सहसंयोजक और एक आईटी प्रमुख की नियुक्ति की गई है। पटवारी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए आगामी 1 अगस्त को पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक होगी।इस बैठक में इस अभियान को मूर्तरूप देने के लिए व्यापक कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त से 11 अगस्त तक जिले के हर मंडल पर प्रभातफेरी निकालकर लोगों को इस अभियान से जोड़कर उन्हे अपने व प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत को एक लंबी गुलामी के बाद आजादी मिली थी। भारत देश की शान तिरंगा इस आजादी का प्रतीक है। इस आजादी को प्राप्त करने के लिए देश के असंख्य लोगों ने अपने प्राणों की आहुतियां दी है। यह तिरंगा फहराकर सीधेतौर र हम उन शूरवीरों को नमन करने का काम करेंगे।
फोटो कैप्शन 4.: पत्रकारों को जानकारी देते हुए पूर्व विधायक कलीराम पटवारी।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है