abslm 24/7/2022 एस• के • मित्तल
सफीदों, सफीदों के एसडीएम सत्यवान मान ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव श्रंखला के तहत इस बार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने घर, प्रतिष्ठान व आस-पड़ौस में इस अवधि के दौरान राष्ट्रीय ध्वज अवश्य लहराने के संकल्प में हर सफीदों वासी भागीदार बने। सत्यवान मान ने सभी हल्का वासियों से आह्वान किया कि वे हर गांव और शहर में अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएं।
हरियाणा सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा महानिदेशक डा. अमित कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार अभियान में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विभाग के भजन मंडलियों एवं प्रसार यूनिटों द्वारा गांव-गांव में अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोगों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत संदेश पहुंचाया जा रहा है। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर होल्डिंग, फलेक्स व बैनर के माध्यम से लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
फोटो कैप्शन 1.: सफीदों में सरकारी इमारतों पर लगाए गए होर्डिंग्स।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है