ABSLM 4/7/2022 एस• के • मित्तल
सफीदों, नगर के राजकीय पीजी कालेज सफीदों में डा. तनाशा हुड्डा को बतौर प्राचार्या नियुक्त किया गया है। डा. तनाशा हुड्डा ने कालेज में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। गौरतलब है कि राजकीय पीजी कालेज में 16 साल बाद कोई महिला प्राचार्या नियुक्त किया गया है। डा. तनाशा हुड्डा ने भूगोल-शास्त्र में पीएचडी किया हुआ है और वें 1992 से लगातार जींद के राजकीय महाविद्यालय में भूगोल शास्त्र की प्राध्यापिका के रूप में कार्यरत रही हैं। उनके परिवार के सदस्य भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पदोन्नति पाकर सफीदों महाविद्यालय में पहली बार प्राचार्य के रूप में सेवा करने का अवसर मिला है। उनके पति डा. रविंद्र कुमार हुड्डा प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं उनका बेटा और बहु भी प्रोफेसर हैं।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है