AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

बिजली किल्लत के चलते गांव हाट में ग्रामीणों ने लगाया जाम

ABSLM 4/7/2022 एस• के • मित्तल       

सफीदों, बिजली की भारी किल्लत के चलते उपमंडल के गांव हाट स्थित बिजली घर के सामने ग्रामीणों ने जाम लगाकर सफीदों-गोहाना मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सरकार व बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शकारियों में महिलाओं की तादाद अधिक थी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव हाट में हटकेश्वर तीर्थ के पास स्थित कॉलोनी का ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनों से खराब है।

बिजली ना होने के कारण उन्हे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घर के सभी कार्य प्रभावित हो गए है तथा उनका जीना हराम हो गया है। उन्होंने बिजली विभाग को इस समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया तथा यहां का खराब ट्रांसफार्मर बदलने की गुहार लगाई। विभाग ने ना तो ट्रांसफार्मर बदला और ना ही उनकी कालोनी में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था की। मजबूरन उन्हे यह जाम लगाने का निर्णय लेना पड़ रहा है। जाम की सूचना पाकर विभाग के जेई विकास व सदर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाया-बुझाया। जेई विकास ने ग्रामीणों को आश्वास्त किया कि सांय तक इस ट्रांसफार्मर को ठीक कर दिया जाएगा। आश्वासन के उपरांत ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों व प्रशासन ने राहत की सांस ली।

 
फोटो कैप्शन 3.: प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण व महिलाएं।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है