AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के शूरवीरों को नमन करें: बचन सिंह आर्य आर्य सदन में 13 से 15 अगस्त तक बांटे जाएंगे हजारों तिरंगे झंडे

ABSLM 1/8/2022 एस• के • मित्तल 

सफीदों,आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिंरगाÓ अभियान को लेकर नगर के आर्य सदन में भाजपा कार्यकत्र्ताओं की एक विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बचन सिंह आर्य का जोरदार अभिनंदन किया। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशों पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आर्य संगठन के हर कार्यकर्ता ने कमर कस ली है।



हर अभियान के तहत कार्यकत्र्ता घर-घर जाकर हजारों तिरंगे झंडो का वितरण करेंगे। किसी कारणवंश किसी को झंडा नहीं मिल पाता है तो वह आर्य सदन में आकर किसी भी वक्त प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत को एक लंबी गुलामी के बाद आजादी मिली थी। इस आजादी को प्राप्त करने के लिए देश के असंख्य लोगों ने अपने प्राणों की आहुतियां दी है। यह तिरंगा फहराकर सीधेतौर पर हम उन शूरवीरों को नमन करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में समाज के हर वर्ग को शामिल किया जाएगा। यह अभियान राष्ट्र को समर्पित है, ऐसे में हर नागरिक को इसमें भाग लेने के लिए आगे आना चाहिए। देश के हर घर पर एक साथ नजर आने वाला तिरंगा देश विरोधी ताकतों के लिए एक सख्त संदेश देगा। जिससे राष्ट्रीय एकता के साथ-साथ सामाजिक सद्भावना की भावना और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है और प्रत्येक भारतीय का गौरव है। यह अभियान ऐसे समय पर चलाया जा रहा है, जब पूरा देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम घर तिरंगा अभियान का एक हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।
 
फोटो कैप्शन 2.: कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है