ABSLM.1/8/2022 LAXMAN SINGH
इंदौर : गौ वंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करो महाभियान के तहत देश भर में निकलने वाली अहिंसा यात्रा को सफलता प्राप्त हो इस हेतु पद्मश्री डॉ विजय शाह ने यात्रा संयोजक पत्रकार विनायक अशोक लुनिया के नाम पत्र लिख शुभकामनाएं प्रेषित की।
ज्ञातव्य रहे की विश्व के विभिन्न देशों से 20 के करीब डॉक्टरेट डिग्री वाले पद्मश्री डॉ विजय शाह कई दशकों तक महामहिम राष्ट्रपति के दंत चिकित्सक रह चुके है तो वहीं कई अंतराष्ट्रीय चिकित्सा संस्थानों में विभिन्न पदों पर आसीन होकर सेवा प्रदान कर रहे है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है