AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

तिरंगे के सम्मान में पूरा सेगांव मैदान में विशाल श्रृंखला बनाकर किया रैली का आयोजन

 

abslm 7/8/2022 

मध्यप्रदेश के खरगौन से सचिन गुप्ता की रिपोट

सेगांव:-आजदी के 75वे अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान मे लोगों को अपने-अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा ध्वज फहराना है। लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से शासन-प्रशासन द्वारा कवायद की जा रही है। शहर हो या गांव हर कहीं तिरंगा यात्राएं निकल रही है। इसी तारतम्य में विभिन्ना संस्थाएं भी अपने-अपने स्तर से जागरूकता के लिए प्रयास कर रही है साथ ही व्यापारी संघ सेगाव के सदस्यो द्वारा भी प्रतिष्ठानो पर झंडे लगवा कर जागरूक किया गया।



शनिवार को शासन प्रशासन जनप्रतिनिधियों ने तिरंगे के सम्मान में  विशाल रैली का आयोजन किया जहाँ आजादी के 75 वी वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में पूरा देश अमृत महाउत्सव मना रहा है देश भक्ति व राष्ट्र प्रेम के लिये हर घर तिरंगा देश के प्रधानमंत्री की यह मुहिम धीरे धीरे परवान चढ़ रही है जिसको लेकर खरगौन जिले के मातेश्वरी प्रांगण मे  ,सरकारी एवं निजि  स्कूल के छात्र छात्राओं व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में  विशाल श्रृंखला बना कर राष्ट्र के प्रति तिरंगे के सम्मान में जागरूकता रैली का आयोजन किया ! विशाल रैली मातेश्वरी प्रांगण से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः मातेश्वरी प्रांगण में पहुँची जहाँ रैली का समापन किया गया !

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है