AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

श्री कल्लाजी अन्नपूर्णा धाम राजपुर में धूम धाम के साथ मनाया श्री कल्लाजी जन्मोत्सव

abslm 7/8/2022 laxman singh

दिनांक 7 अगस्त 2022 को लोकदेवता श्री कल्लाजी महाराज के जन्मोत्सव पर राज्य भर में करीब 772 धामों पर कल्लाजी जन्मोत्सव मनाया गया। 

डूंगरपुर में श्री कृष्णा कल्याण सेना संस्थापक जिग्नेश वैष्णव ने बताया की श्री कल्लाजी महाराज के जन्मोत्सव पर श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में भी अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महामंत्री महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य एवं मुख्य अतिथि रामबोला मठ के महामंडलेश्वर शिवशंकरदास महाराज, गातोड़ जी मुख्य धाम वीरपुरा के महंत मोहनलाल शर्मा, महंत चंद्रदीप सिंह वरदा, महंत मनोज रावल,महंत विजयसिंह, महंत दलपतसिंह, प्रवीण सिंह भुआजी चेहर धाम गेन्जी, डूंगरपुर जिला प्रचारक नरेन्द्रसिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु पण्ड्या, सभापति अमृतलाल कलासुआ, उपसभापति सुदर्शन जैन,विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष दिलीप जैन,भारत विकास परिषद के गिरीश पानेरी, राजकुमारी प्रजापत,भावना कुँवर, प्रीति जेन सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधी एवं कल्लाजी धाम के साधु संतों गादीपती महंतो एवं हजारों भक्तो के सानिध्य में श्री कल्लाजी महाराज का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सुबह 10 बजे विशाल कलश शोभायात्रा गाँव में भृमण कर उसके अभिमंत्रित जल का रुद्राभिषेक, विष्णुसहस्त्रनाम, होमात्मक, शिव शक्ति होम, चंडी होम, सर्व मनोकामना हेतु महापूजा वैदिक यज्ञ पूर्णाहुति एवं महाआरती महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम संम्पन्न हुआ। जिसमे वागड़ ,मेवाड़, मारवाड़ राजस्थान,मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, सहित कई राज्यों के भक्तगण शामिल हुए जिन्होंने अपने आराध्य देव श्री कल्लाजी महाराज के जन्मोत्सव पर आशीर्वाद प्राप्त किया।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है