AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

डिंपल सिंगला बनी महिला अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश संगठन सचिव

ABSLM 3/8/2022 एस• के • मित्तल  

                                                   
सफीदों, महिला अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने संगठन में नियुक्तियां करते हुए सफीदों की समाजसेविका डिंपल सिंगला को महिला अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के दिशा-निर्देशन में महिला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ ने की है। डिंपल सिंगला को नियुक्ति पत्र भेजकर प्रदेशाध्यक्षा सुशीला सर्राफ ने कहा कि महिला उत्थान, महिला राजनीति एवं कोरोनाकाल में किए गए बेहतरीन कार्यों को देखते हुए उनकी यह नियुक्ति की गई है। उन्हे उम्मीद है कि डिंपल सिंगला इस दायित्व को सफलतापूर्वक निर्वहन करके वैश्य समाज की महिलाओं के उत्थान के कार्य हाथ में लेकर उन्हे राजनीतिक में आगे लाने का कार्य करेंगी। 

अपनी नियुक्ति के लिए नवनियुक्त प्रदेश संगठन सचिव डिंपल सिंगला ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, महिला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ व जिलाध्यक्ष सरोज गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हे जो यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे क्षेत्र की वैश्य महिलाओं के सहयोग से बेहतरीन तरीके से निभाने का प्रयास करेंगी। उनका प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा वैश्य महिलाओं को संगठन के साथ जोड़ा जाए। इसके अलावा महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रमों के आयोजनों के साथ-साथ उन्हे राजनीति में कदम रखने के लिए भी प्रेरित करेंगी।

 
फोटो कैप्शन 2.: नवनियुक्त प्रदेश संगठन सचिव डिंपल सिंगला।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है