AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

श्री कल्लाजी अन्नपूर्णा धाम राजपुर में कल्लाजी महाराज को धराया तिरंगा श्रृंगार

ABSLM 18/8/2022 जिग्नेश वैष्णव

आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव  पर पूरा देश तिरंगामय हुआ इसी उपलक्ष्य में वागड़ क्षेत्र की धर्म नगरी श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में भी अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महामंत्री महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में श्री श्री 1008 विश्व स्वरूपं श्री कल्लाजी महाराज का तिरंगा मय श्रंगार किया गया।

श्री कृष्णा कल्याण सेना संस्थापक जिग्नेश वैष्णव ने बताया कि देश मे आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमे घर घर पर तिरंगा फहराया गया रंग बिरंगी लाइट से शहर को सजाया गया इसी क्रम में राजपुर वार्ड नं 1 में भी श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर को भी तिरंगा रंग की लाइट से पूरे मन्दिर परिसर को सजाया गया एवं ऋतिक वैरागी द्वारा श्री कल्लाजी महाराज का विशेष तिरंगा श्रंगार धराया गया । साथ ही बताया कि इतिहास में कई वीर योद्धा हुए जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। श्रीकल्लाजी महाराज ऐसे ही शूरवीर है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र भक्ति की अलख जगाई थी।

इसी लिए श्री कल्लाजी महाराज के मातृभूमि के प्रति प्रेम भावनाओं को ध्यान में रखकर श्री कल्लाजी महाराज का तिरंगा श्रंगार किया गया।



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है