AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

लोन दिलवाने का झांसा देकर महिलाओं से ठगे 20 हजार खेड़ा खेमावती के ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

abslm 30/9/2022 एस• के• मित्तल  

     


सफीदों,उपमंडल के गांव खेड़ा खेमावती में एक व्यक्ति द्वारा इस गांव की महिलाओं को सरकारी योजनाओं के तहत लोन दिलवाने के बहाने ठगने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर सफीदों पुलिस के हवाले कर दिया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गांव राहड़ा (करनाल) निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। सुरेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस में दी गई शिकायत में गांव खेड़ा खेमावती के शमशेर सैनी समेत अनेक ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी सुरेंद्र सिंह पिछले कई दिनों से बिना नम्बर की बाईक लेकर गांव खेडा खेमावती में आ रहा है। वह दिन के समय तो हमारे घरों पर आकर हमारे घर की महिलाओं को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं से लोन दिलवाने का झांसा देकर उनसे मोबाईल नम्बर लेकर चला जाता है और रात के समय उन नम्बरों पर फोन करके परेशान करता है। सुरेंद्र सिंह उनके गांव की कई महिलाओं से करीब 20 हजार रूपए और असल कागजातों की प्रतिया लोन दिलवाने का झांसा देकर ठगकर लेकर गया।

शुक्रवार को भी सुरेंद्र सिंह गांव में आया हुआ था और महिलाओं से कहने लगा कि उन्हे 2500-2500 रूपए ओर देने होंगे तभी उनका लोन पास हो पाएगा। इस बात की भनक ग्रामीणों को लग गए और काफी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी सुरेंद्र सिंह भागने की कोशिश करने लगा तो ग्रामीणों ने उसे किसी रह से मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपने आप को कभी किसी बैंक तो कभी किसी दूसरे बैंक का प्रतिनिधि बताया। इसके अलावा उसने अपना निवास स्थान भी ग्रामीणों को गलत बतलाया। ग्रामीणों का शक पूरी तरह से पुख्ता हो गया तो उन्होंने उसका आधार कार्ड चेक किया तो वह गांव राहड़ा जिला करनाल का निवासी निकला। इसके अलावा उसकी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट भी प्लेन थभ्ी। अपने आप को फंसता हुआ देखकर सुरेंद्र सिंह ग्रामीणों की खुसामद करने लगा लेकिन ग्रामीण नहीं माने और ग्रामीणों ने इसकी सूचना सफीदों पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने सुरेंद्र सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सारे मामले की जांच कर रही थी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है