AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सीएम फ्लाईंग ने पकड़ा अवैध रूप से चलता शराब ठेका 31 पेटी देशी शराब, 6 पेटी अंग्रेजी तथा 8 पेटी बीयर

 abslm 9/9/2022 एस• के• मित्तल  

    


सफीदों, सीएम फ्लाईंग ने वीरवार को उपमंडल के गांव बड़ौद में एक अवैध रूप से चल रहे शराब ठेके पर रेड़ करके वहां से 45 पेटी शराब व बीयर बरामद की है। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि गांव बडौद के निकट भुसलाना-डिड़़वाड़ा मार्ग पर अवैध रूप से शराब ठेका चल रहा है। जिस जगह पर शराब ठेका चल रहा है उसे शराब ठेकों की तरह रंग पेंट किया गया है और उस पर शराब ठेका अंग्रेजी तथा देशी लिखा भी गया है।

जिसके आधार पर सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक राजदीप के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसमें सब इंस्पेक्टर पवन तथा आबकारी विभाग के निरीक्षक पवन शर्मा को शामिल किया गया। टीम ने जब छापेमारी की तो वहां पर कारिंदा गांव बाहदुरपुर निवासी कृष्ण बैठा हुआ था। 



छापामार टीम द्वारा दस्तावेज मांगे जाने पर कारिंदा उन्हें दिखाने में नाकाम रहा। आबकारी विभाग के रिकार्ड में भी शराब ठेके का कोई रिकार्ड नहीं मिला। तलाशी लेने पर शराब ठेके से 31 पेटी देशी शराब, छह पेटी अंग्रेजी तथा आठ पेटी बीयर की पाई गई। सदर थाना सफीदों पुलिस ने आबकारी विभाग के निरीक्षक पवन शर्मा की शिकायत पर कारिंदे तथा शराब ठेका संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
फोटो कैप्शन 3.: शराब ठेके पर पहुंची सीएम फ्लाईंग की टीम।
फोटो कैप्शन 4.: ठेके में अवैध तरीके से रखी हुई शराब।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है