AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

बस चालक को कुचलने के विरोधस्वरूप रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम

abslm 9/9/2022 एस• के• मित्तल      


सफीदों, दिल्ली के कुंडली बॉर्डर के पास हरियाणा रोडवेज के बस चालक की जीप से कुचलकर हत्या कर दिए जाने के मामले में सफीदों रोडवेज कर्मचारियों ने नगर के बस स्टैंड पर चक्का जाम किया व नारेबाजी की। रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार व प्रशासन से मांग की कि अपराधियों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए, मृतक चालक के परिवार को 50 लाख रूपए मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

 इसके अलावा घायल परिचालक को 10 लाख मुआवजा राशि व आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए। इस अवसर पर सत्यवान सिंह, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, सुरेश कुमार, बलराज सिंह, विक्रम सिंह, कप्तान सिंह, जोगिंद्र सिंह, फूल कुमार, बहादुर सिंह, सत्यनारायण व सुरेंद्र सिंह सहित अनेक रोडवेज के चालक व परिचालक मौजूद थे।
 
फोटो कैप्शन 2.: नारेबाजी करते हुए रोडवेज चालक व परिचालक।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है