ABSLM 5/9/2022 एस• के • मित्तल
सफीदों,उपमंडल के गांव मुआना में 80 मनरेगा मजदूरों को काम ना मिलने को लेकर 4 कनिष्ठ अभियंताओं की लापरवाही सामने आई है। इसके लिए एसडीएम सत्यवान मान ने चारों कनिष्ठ अभियंताओं दिलबाग सिंह, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार व राजेश कुमार को पत्र लिखकर दो दिन के भीतर स्केयोर सोफ्टवेयर पर एस्टीमेट अपलोड करने को कहा है ताकि इन मजूदरों को काम मिल सके।
गौरतलब है कि गांव मुआना के लगभग 75-80 मजदूरों ने एसडीएम सत्यवान मान से मिलकर कहा था कि उन्हें मनरेगा में कार्य नहीं मिल रहा है। जिसके कारण उन्हे जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है तथा सरकार की योजनाओं का उन्हे लाभ नहीं प्राप्त हो रहा है। मजदूरों की समस्या को सुनकर एसडीएम ने एबीपीओ नेहा को बुलाकर सारे मामले की जानकारी हासिल की। जिस पर एबीपीओ नेहा ने बताया कि उसने ग्राम सभा में लगभग 15 कार्यों का वर्क कोड बना रखा है, जिनके एस्टीमेट कनिष्ठ अभियन्ता द्वारा स्केयोर सोफ्टवेयर पर बनाने शेष है। सारी जांच में एसडीएम सत्यवान मान ने चारों कनिष्ठ अभियंताओं को लापरवाह पाया। एसडीएम ने चारों अभियंताओं को पत्र लिखकर कहा कि उनके द्वारा मनरेगा के कार्य हेतू स्केयोर सोफ्टवेयर एस्टीमेट अपलोड नहीं करने के कारण मनरेगा मजदूरों को कार्य नहीं मिल रहा है जिसके लिए वे जिम्मेदार है। इससे स्पष्ट होता है कि वे अपने कार्य में रूचि नहीं ले रहे है। उन्होंने कनिष्ठ अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे एबीपीओ द्वारा भेजे गए वर्क कोड को 2 दिन के अंदर-अंदर बनाना सुनिश्चित करें अन्यथा देरी के लिए वे स्वयं जिम्मेवार होंगे। पत्रकारों से बातचीत में एसडीएम सत्यवान मान ने कहा कि सरकार द्वारा जनता के हर वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाती है और उन योजनाओं को अमलीजामा पहनाना अधिकारियों व कर्मचारियों को काम है। योजनाओं को क्रियान्वित करने के मामले में लापरवाही कतई सहन नहीं की जाएगी। मुआना में मनरेगा मजदूरों को काम ना मिलने के मामले में चारो कनिष्ठ अभियंताओं को सरासर लापरवाही सामने आई है तथा चारों को तत्काल वर्क कोड अपडेट करने को कहा गया है। अगर फिर भी कोई लापरवाही पाई गई तो उनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
फोटो कैप्शन 1.: एसडीएम से मिलने के लिए आईं मनरेगा मजदूर।
.jpg)


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है