ABSLM 5/9/2022 एस• के • मित्तल
सफीदों, नगर के राजकीय पीजी कालेज में एनएसएस इकाई और साइंस सोसाइटी के तत्वावधान में शिक्षक दिवस सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डा. तनाशा हुड्डा एवं उपप्राचार्य डा. प्रदीप शर्मा ने मां सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन करके किया। आज के कार्यक्रम में गुरु को आदर्श बनाकर समुचित जीवन जीने के विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कालेज के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अपने संबोधन में प्राचार्या डा. तनाशा हुड्डा ने डॉक्टर राधापल्ली सर्वकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपने शिक्षकों को आदर्श बनाकर अनुशासित एवं अनुकरणीय जीवन जीना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर उपप्राचार्य डा. प्रदीप शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रीनू, अंजू, ज्योति, संयोगिता, कीर्ति, डा. आरएन त्रिपाठी, डा. नफे सिंह, बलविंद्र, अजय प्रकाश, प्रदीप मान, मनजीत, सीमा, विकास, अनिल व अशोक मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 2.: कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि एवं विद्यार्थी।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है