abslm 26/9/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों समाजसेवी मयंक गर्ग को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर सफीदों के अग्रबंधुओं ने गहरी खुशी जाहिर की है। समाजसेवी प्रवीन मित्तल, शिवचरण कंसल, राकेश गोयल, तीर्थराज गर्ग, जयप्रकाश गोयल, प्रवीन मघान, अशोक गोयल, वरूण गोयल, अमन जैन व महाबीर मित्तल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मयंक गर्ग के इस पद पर सुशोभित होने से निश्चित तौर संगठन को मजबूती मिलेगी और अग्रवाल समाज के कार्य आगे बढ़ेंगे।
अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त प्रदेश महासचिव मयंक गर्ग राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता व संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मनोज गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उनके ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया है उसके ऊपर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा समाज को संगठित करेें। महाराजा अग्रसैन के बताए गए सिद्धांतों पर चलते हुए समाजहित के कार्य करेंगे।
फोटो कैप्शन 5.: अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव मयंक गर्ग।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है