AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

भाजपाइयों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती मनाई।

 abslm 26/9/2022 


बोरावड़ रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष पर सेवा पखवाड़ा के तहत कमल उत्सव के रूप मे मनाया गया । कमलोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रूपाराम मुरावतिया तथा अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी ने की । कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के चित्र पर पुष्प माला पहनाकर एवम भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दुपट्टा पहना कर की । विधायक रूपाराम मुरावतिया ने जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष दीन दयाल जी की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए बताया कि वे संपूर्ण मानवजाति को एक सूत्र में पिरोने की बात करते थे। और अपना जीवन संपूर्ण मानवजाति की सेवा में समर्पित करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद व्यास, जिला सयोजक प्रेम मुरावतियां, महामंत्री सर्वेश्वर मांधनिया, विक्रम सिंहचौहान पार्षद ईश्वर बंजारा उपाध्यक्ष सोनम दाधीच कृष्णा दाधीच, जे पी किरड़ोलिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य  राजेंद्र व्यास, गणपत जांगिड़, अरविंद चौखड़ा, सुभाष रैगर, नरसीराम, नोरत नायक, राधावल्लभ व्यास, शैलेश जोशी, श्रीभगवान काबरा, अजीत सिंह, बजरंग जाटलया, नंदसिंह, नरेंद्र सिंह, लक्की स्वामी समेत अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है