ABSLM 5/9/2022 एस• के • मित्तल
सफीदों, सामाजिक संस्था वुमेन इरा फाऊंडेशन के तत्वावधान में सफीदों शहर स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण में श्री गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है और मंदिर प्रांगण में उत्सव जैसा माहौल है। नगर के सैंकड़ों लोग हर रोज यहां आकर गणपति बप्पा के दर्शन कर रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्षा गीतांजली कंसल व समाजसेवी विनय दीवान ने की। मंदिर में हर रोज सुबह पूजा-अर्चना व सांय को महिला मंडल की महिलाएं संकीर्तण कर रही है। कीर्तन में प्रस्तुत अनेक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। अपने संबोधन में संस्था की अध्यक्ष गीतांजली कंसल व समाजसेवी विनय दीवान ने कहा कि गौरी-पुत्र श्री गणेश जी हर शुभ कार्य के पहले पूजे जाते हैं। ये ऐसे आराध्य हैं, जिनका आह्वान किए बगैर आप कोई भी कार्य शुरू नहीं कर सकते। चाहे वास्तु पूजन, जनेऊ संस्कार, शुभ विवाह, मांगलिक कार्य तथा किसी व्रत का उद्यापन हो, सभी में सबसे पहले श्री गणेश का पूजन अवश्य किया जाता है।
श्री गणेश का सबसे विशिष्ट गुण इनका विघ्न-विनाशक होना है। इनकी जितनी भी स्तुति की जाए कम है। श्री गणपति अथर्वशीर्ष त्वमेव प्रत्यक्षं तत्वमसि, त्वमेव केवलं कर्ताऽसि का पाठ मन को शांति देता है और श्री गणेश के 108 नाम देते हैं यश, कीर्ति, पराक्रम, वैभव व आशीष प्रदान करते है। उन्होंने बताया कि मंदिर में विराजमान श्री गणेश प्रतीमा का आगामी 9 सिंतबर को विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा तादाद में कार्यक्रम में शिरकत करें।
फोटो कैप्शन 7.: पंडाल में कीर्तन करती हुईं महिलाएं।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है