ABSLM 5/9/2022 एस• के • मित्तल
सफीदों, नगर के हेलो स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने अध्यापकों को तिलक लगाया एवं पुष्प वर्षा की। बच्चों ने नृत्य एवं कविताओं के द्वारा अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस मौके पर बतौर अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने शिकरत की। वहीं समारोह की अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्या कविता शर्मा ने की।
इस अवसर पर महान शिक्षक एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन को याद किया। अपने संबोधन में अरविंद शर्मा व कविता शर्मा ने कहा कि शिक्षक की भूमिका समाज में बहुत महत्वपूर्ण है। शिक्षक अपने शिष्यों में कभी भेदभाव नहीं करते एवं पूरे मनोयोग से अपने शिष्यों को पढ़ाते हंै। शिक्षक के मन में कभी भी द्वेष की भावना नहीं रखते। शिक्षक हमेशा यह चाहता है कि उसका शिष्य उससे भी आगे बढ़कर समाज का नेतृत्व करे।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है