AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

एसडीएम सत्यवान मान ने किसानों से की पराली ना जलाने की अपील

abslm 9/11/2022  एस• के• मित्तल  

     

सफीदों,सफीदों के एसडीएम सत्यवान मान ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी सूरत में पराली ना जलाएं। पराली जलाने से जहां वायु प्रदूषण होता है, वहीं भ्भूमि की उर्वरा शक्ति भी कमजोर होती है। उन्होंने कहा कि सफीदों इलाके में धान की पैदावार ज्यादा होती है और किसान इस पराली को निपटाने के लिए जलाने का कार्य कर रहे हैं। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पराली ना जलाना बेहद जरूरी है। उन्होंने किसानों व आम जनता से प्रदूषण नियंत्रण के उपायों में प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में पराली ना जलाएं। पराली प्रबंधन किसानों के लिए टोटे का नहीं बल्कि फायदे का सौदा है। पराली नहीं जलाने के अभियान को एक जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। 



उन्होंने कहा कि किसान पराली को चारे के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। सरकार द्वारा पराली का उपयोग करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 1000 रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। साथ ही अवशेषों के प्रबंधन के लिए उपकरणों की खरीद पर भी 50 प्रतिशत सब्सिडी और कस्टम हायरिंग सेटर्स पर 80 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान भी किया है। पराली की गांठ बनाने के कृषि उपकरणों पर भी किसानों को सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वर्तमान मौसम में बच्चे, बुजुर्ग और सांस, हृदय व अन्य पुरानी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग बाहरी गतिविधियों से बचें और जितना हो सके घर के अंदर ही रहे। प्रदूषण का स्तर बढऩे से आंखों में जलन, सांस संबंधी परेशानियां, फेफड़ों में संक्रमण, घबराहट, सिर दर्द, त्वचा संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
 
फोटो कैप्शन 1.: एसडीएम सत्यवान मान।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है