AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज, 2 खेतों में चोरी, अलग-अलग मामले दर्ज


abslm 12/12/2022 एस• के• मित्तल 


सफीदों, नगर के साहनपुर रोड़ स्थित एक खेत से अज्ञात चोर खेती में प्रयोग आने वाला सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने किसान बिजेंद्र सैनी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में बिजेंद्र सैनी ने कहा कि उसके खेत के ट्यूबवैल से अज्ञात चोर रात्रि में ट्रैक्टर का कलटीवेटर, पैडे काटने की हैरों, एक साईकल, जीरी झाडने का जाल व अन्य सामान चोरी करके ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी शिकायत में गांव भुसलाना निवासी रणबीर सिंह ने कहा कि उसका खेत गांव खातला-भुसलाना सड़क मार्ग पर पड़ता हैं। रात को किसी अज्ञात चोरों द्वारा ट्यूबवैल के कोठे का ताला तोड़कर वहां से डबल बैटरी का इन्वर्टर तथा लगभग दो किवंटल जीरी चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भादस की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

15 बोतल शराब बरामद

एस• के• मित्तल       

सफीदों, पुलिस ने एक व्यक्ति से 15 बोतल शराब बरामद की है। गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव खातला का रामफल खेत के कोठे में अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर रेड करके आरोपी रामफल को काबू किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से प्लास्टिक के कट्टे में 8 बोतल शराब ठेका देशी मार्का जगाधरी नम्बर वन व 7 बोतल शराब ठेका देशी मार्का माल्ट बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एस• के• मित्तल       

सफीदों,         सफीदों पुलिस ने महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में शाहदरा दिल्ली निवासी दलबीर सिहं ने कहा कि मेरी बहन कुलविंद्र कौर (37) निवासी सफीदों करीब चार महीने उनके पास दिल्ली आई थी। 9 दिसंबर को मैं, मेरी माता व जीजा उसको लेकर दिल्ली से सफीदों आए थे। यहां आकर मेरी बहन ने कहा कि मैं ना तो सफीदों और ना ही उसके साथ दिल्ली जाऊंगी। इतना कहते ही मेरी बहन अपना सामान गाड़ी से उतारकर बिना बताए कहीं चली गई। मैंने व मेरे परिवार ने बहन कुलविंद्र कौर की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। 


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है