abslm 12/12/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक आज यहां संपन्न हुई। बैठक प्रदेश सचिव राजवंती पांचाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कविता शर्मा ने की। अपने संबोधन में राजवंती पांचाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संगठन व सरकार में महिलाओं को बहुत सम्मान दिया गया है।
हरियाणा ही एकमात्र ऐसा प्रदेश है जहां पर महिलाओं को पंचायतों में 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस मौके पर कविता शर्मा, गीतांजलि कंसल, मंजू गौतम, सरोज सैनी, सुशीला भारद्वाज , सोमवती शर्मा, राजकुमारी सेन, नीलम रानी, नीलम चहल, ममता सिंघाना, सुषमा शर्मा, योगिता भारद्वाज, रामदुलारी, कृष्णा, गीता व कैलाशो देवी मौजूद थीं।
फोटो कैप्शन 5.: बैठक में मौजूद महिला भाजपा पदाधिकारीगण।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है