AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सफीदों पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी से 360 बोतल देसी ठेका शराब बरामद की है।

 ABSLM  31/1/2023 एस• के• मित्तल

 


सफीदों,सफीदों पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी से 360 बोतल देसी ठेका शराब बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी केखिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गश्त के दौरान सिटी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुराना बस स्टैण्ड सफीदो की तरफ से एक बोलेरो गाड़ी भारी मात्रा में ठेका देसी शराब लेकर जीन्द रोड सफीदो की तरफ आ रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने नाका लगाकर बोलरो गाड़ी को रूकवाकर उसके ड्राईवर दलबीर उर्फ अनिल निवासी गांव बागडू कलां को काबू किया। जब गाड़ी को खोलकर चैक किया तो उसमें पालिथिनों में विभिन्न मार्कों की ठेका शराब देसी भरी हुई थी। जब ड्राईवर से शराब का लाईसेंस व परमिट मांगा तो वह कोई लाईसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका। तलाशी के दौरान गाड़ी में रखी पोलोथीनों में से विभिन्न मार्कों की कुल 360 बोतल ठेका देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फोटो कैप्शन 2.: गाड़ी में रखी शराब की थैलियां। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है