ABSLM 30/1/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल की एक बैठक नगर की लैय्या धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के प्रधान यशपाल सूरी ने की। इस बैठक में संस्था द्वारा किए जाने वाले आगे कार्यक्रमों व शहर के विकास में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
अपने संबोधन में प्रधान यशपाल सूरी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल नगर के बुजुर्गों की भलाई के लिए बेहतीन कार्य कर रहा है तथा संस्था के साथ निरंतर लोग जुड़ रहे हैं। संस्था सामाजिक तथा धार्मिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। इस मौके पर प्रधान यशपाल सूरी के अलावा वेदप्रकाश नंदवानी, ओमप्रकाश जून, प्रेमनाथ तनेजा, दर्शन लाल मेहता, जयदेव माटा व सुलतान सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 1.: बैठक में मौजूद वरिष्ठ नागरिक।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है